आज आ सकती है भाजपा की पांचवीं लिस्ट

यूपी में लोकसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। रविवार को पूर्व वायु सेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने BJP जॉइन की। दिल्ली में भाजपा के जनरल सेक्रेटरी विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उन्हें भाजपा जॉइन कराई। आरकेएस भदौरिया का जन्म आगरा में हुआ है। वे बाह तहसील के कोरथ गांव के रहने वाले हैं।

चर्चा है कि भाजपा गाजियाबाद से भदौरिया को टिकट दे सकती है। यहां से अभी केंद्रीय मंत्री वीके सिंह सांसद हैं। सूत्रों के मुताबिक, वीके सिंह का टिकट कट सकता है। इसके अलावा, पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट कटना तय माना जा रहा है। यहां से भाजपा जतिन प्रसाद को टिकट दे सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *